पैसे की मांग में एक महिला की गला घोंट कर कर दी गई हत्या। यह घटना मालदा के वैष्णवनगर थाने के कृष्ण्पुरा सरियातोला गांव में घाटी है। घटना के संबंध में वैष्णावनगर पुलिस थाने की पुलिस जांच शुरू कर दी है। यह ज्ञात है कि मृतक महिला का नाम लालबानू बीबी है। वैषणवनगर थाने के पुलिस को कृष्ण्पुरा सरियातोला के ग्रामवासी ने बताया कि लालबानू कि शादी 8 वर्ष पूर्व सरियातोला गाँव में रहने वाले सैमुलहक नामक एक व्यक्ति के साथ हुई थी।उस मृतक महिला के परिवार वालों ने यह बताया की शादी के कुछ महीनों बाद,उसे अपने पिता के घर से पैसे लाने के लिए लड़की पर हमेशा दबाव डाला जा रहा था। इस मामले को लेकर पती और पत्नी में हमेशा बहस हुआ करता था। आखिर काल इस मामले की वजह से उनकी बेटी को मार हीं डाला। उनकी बेटी बीड़ी बांध कर पैसे कमाती एवं अपना घर चला रही थी। गुरुवार की रात को,इसी मामले में पुनः बहस शुरू हुआ था।पती पत्नी के बीच बहस चलते-चलते सैमुलहक अत्यधिक क्रोध में आ कर लालबानू बीबी का गला घोंट कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद शुक्रवार की सुबह वहाँ के स्थानीय निवासी लोगों को इस घटना की खबर मिली।
इस घटना की खबर मिलते हीं स्थानीय लोग तुरंत वहाँ पहुँचे,एवं उस महिला के शरीर को मृत देखकर आचार्यचकित रह गए। मृतक के परिवार ने तुरंत इस घटना की सुचना की शिकायत वैष्णवनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई। घटना के बाद आरोपी सैमुलहक एवं उसके परिवार के सदस्य सहित सारे लोग घर छोर के भाग गए। बेटी के परिवार वालों का कहना है की सैमुलहक ने लालबानू के अलावे और दो महिला से शादी की है। और वे अपने उन दोनों पत्नी के साथ हीं अधिक रहा करते हैं। इस घटना की अच्छी तरह से जांच कर रही है,पुलिस।